बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अडानी हो या अंबानी राष्ट्रहित में किसी को नहीं बख्शेंगी मोदी सरकार ... विजय सिन्हा का हमला, विपक्ष कर रहा गुमराह

अडानी हो या अंबानी राष्ट्रहित में किसी को नहीं बख्शेंगी मोदी सरकार ... विजय सिन्हा का हमला, विपक्ष कर रहा गुमराह

खगड़िया.  बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को खगड़िया में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रहित में किसी को बख़्शने वाले नहीं है। चाहे अडानी ग्रुप हो या अंबानी ग्रुप हो। केंद्रीय एजेंसी को कार्रवाई के लिए खुली छूट दी है। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग जनता को गुमराह करने का काम सिर्फ कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बजट को लेकर दिया गया कल का बयान राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित है। मनरेगा के जरिए बिहार में लोग मलाई खा रहे थे। जिस पर केंद्र सरकार ने अंकुश लगाई है। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का बजट रोजगार सृजित करने वाला बजट है। इस बजट से बिहार अधिक लाभांवित होगा। 


Suggested News