बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़े अपराध करने से पहले घर पर कर रहे थे मछली-भात की पार्टी, कांटा बनकर पहुंची पुलिस गले में अटकी, आठ गिरफ्तार

बड़े अपराध करने से पहले घर पर कर रहे थे मछली-भात की पार्टी, कांटा बनकर पहुंची पुलिस गले में अटकी, आठ गिरफ्तार

BANKA : बांका के अमरपुर थाना अंतर्गत किशनपुर गांव में पुलिस ने शनिवार को छापामारी कर इलाके के आठ कुख्यात अपराधकर्मी को धर दबोचा। जिससे हथियार से गोली भी बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। 

ग्रामीणों की मानें तो किशनपुर गांव के कुख्यात अपराधकर्मी राजेश यादव इलाके के अन्य कुख्यात अपराधकर्मी के साथ अपने घर में अपराध की योजना बना रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिलने पर छापामारी कर सभी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सभी गिरफ्तार अपराधी राजेश यादव के घर मछली -भात की पार्टी में शामिल हुए थे। 

चर्चा है कि गिरफ्तार अपराधी में किशनपुर गांव के राजेश यादव, दिनेश यादव, फरीदपुर गांव का बटूआ यादव, तारडीह गांव का बमबम यादव, महमदपुर गांव का मंजा यादव,रजौन थाना क्षेत्र के रूपसा गांव का सहित रजौन थाना क्षेत्र के अन्य गांव का अपराधी है। 

कई ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि छापामारी में अमरपुर, रजौन एवं जिला के पुलिस पदाधिकारी थे। पुलिस बल को देखकर अपराधी ने गोली फायर करने का प्रयास किया था। लेकिन गोली फायर नहीं हो पाया। अपराधी ने हथियार धान के खेत में फेंककर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Suggested News