बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में मैट्रिक परीक्षा से पहले छात्र ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

गोपालगंज में मैट्रिक परीक्षा से पहले छात्र ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

GOPALGANJ : जिले के उचका गांव थाना क्षेत्र के वृंदावन वार्ड नंबर 5 स्थित एक घर के कमरे में 17 वर्षीय किशोर का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। वहीं बरामद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान वृंदावन गांव निवासी मुन्ना बैठा के बेटा विक्की कुमार के रूप में किया गया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक विक्की कुमार अपने पूरे परिवार के साथ पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में रहता था। दस माह पूर्व मैट्रिक की परीक्षा देने अपने पैतृक गांव आया था। तब से वह यही पर रहता था। वही उसके मां और पिता दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते है। पूरा परिवार दिल्ली  में ही रहते है। इसी बीच विक्की कुमार ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब काफी देर तक घर का कमरा का दरवाजा नहीं खुला तो उसकी चचेरी बहन उसे जगाने के लिए गई। लेकिन अंदर से दरवाजा बंद पड़ा था। 

आसपास के लोग और परिजनों ने पीछे से खिड़की के रास्ते देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसमें किशोर फांसी के फंदे से झूलता हुआ नजर आया। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

मृतक के चाचा ने इसकी सूचना उसके परिवार के लोगो को दिया। वही इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक दो भाई और बहन में छोटा था। हालांकि मौत के कारणों का अभी तक यह पता नही चल सका है की आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया। वही इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया की फांसी के फंदे से शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News