बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा दांव, भारत रत्न देने की हुई घोषणा

कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा दांव, भारत रत्न देने की हुई घोषणा

PATNA : जननायक कर्पूरी ठाकुर कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी के पहले केंद्र सरकार ने बड़ी घोषणा की है। बिहार की राजनीति में केंद्र सरकार ने जदयू और राजद को बड़ा झटका देते हुए जननायक को भारत रत्न देने की घोषणा कर दी है। बिहार में इसे भाजपा के बड़े मास्टरस्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है। 

बता दें कि कर्पूरी ठाकुर को लंबे समय से भारत रत्न देने की मांग राजद और जदयू की तरफ से की जाती रही है। कल पटना में जदयू की तरफ से उनकी जन्म शताब्दी पर बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है। ऐसे में उनके कार्यक्रम से ठीक कुछ घंटे पहले कर्पूरी ठाकुर को भाजपा की मोदी सरकार ने भारत रत्न देने की घोषणा कर दी है। 

वहीं दूसरी तरफ इस घोषणा के बाद जदयू की तरफ से प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। जदयू ने इसके लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद किया है। कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर ने कहा कि हमें 36 साल की तपस्या का फल मिला है. मैं अपने परिवार और बिहार के 15 करोड़ो लोगों की तरफ से सरकार को बधाई देना चाहता हूं.

Suggested News