लोकसभा चुनाव के पहले सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को दिए कई सौगात, विपक्ष पर साधा जोरदार निशाना कहा, वह कर्फ्यू लगाते थे और हम कांवड़ लाते हैं

PATNA: लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ मुरादाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने उन्होंने 513, करोड़ की 112 योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही सीएम ने जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के पिछले सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, वह कर्फ्यू लगाते थे और हम कांवड़ लाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार विकास बढ़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर कमिश्नरी में विवि का सपना पूरा कर दिया है। पहले की सरकारों ने कफ्यू, दंगे से नौजवानों के सामने पहचान की समस्या हो गई थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ दुनिया में सम्मान बढ़ा है। प्रदेश में नए निवेश, विकास के कार्य चल रहे हैं। हाईवे और रेलवे, मेट्रो और वाटरवे का काम चल रहा है।
उन्होंने कहा कि, आज पीएम मोदी के नेतृव में महिला ,बेटी, व्यापारी, प्रदेश, देश में सब सुरक्षित हैं, देश सुरक्षित है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामपुर विकास में नई पहचान बना रहा है। रामपुर की पहचान कभी चाकू था। पहले कुछ लोग इसी चाकू से दूसरों की जेब काटते थे अब उससे सुरक्षा कर रहे हैं। यहां की पहचान बायलिन भी है। देश का सम्मान विदेश में भी बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के कारण 140 करोड लोगों का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाए सुरक्षित है। आतंकवाद, नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है। विकास का कार्य हाईवे, रेलवे और उद्योग के रूप में नई पहचान बना रहा है। उत्तर प्रदेश में सरकारी सुविधाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। सभी को सुरक्षा दी जा रही है चाहे वह बेटी हो या व्यापारी। उन्होंने बिना नाम लिए आजम खां पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा पहले लोगों की जमीनों पर जबरदस्ती कब्जा किया जाता था और उन पर संस्थान खड़े किए जाते थे। लेकिन आज हमारी सरकार लोगों को कई गुना मुआवजा देकर शिक्षा दे रही है। उन्होंने कहा होली से पहले 610 करोड़ की परियोजना के साथ यहां आया हूं। आपको बधाई देता हूं।
योगी ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित उत्तरप्रदेश चाहिए। इसके लिए विकसित रामपुर चाहिए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का संकल्प विकसित भारत है। कहा कि यूपी में 2017 से पहले दंगा होता था, अब यूपी में है सब चंगा है। बहन-बेटियों की मजबूत सुरक्षा की गई है। अगर किसी अपराधी ने बहन-बेटी के साथ गलत हरकत की तो अगले चौराहे पर उसे दबोच लिया जाएगा।
यूपी से नाज़रीन की रिपोर्ट