बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ज्वेलरी लूट के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची बेंगलुरु पुलिस, करोड़ों के जेवर को लेकर हो गया था फरार

ज्वेलरी लूट के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची बेंगलुरु पुलिस, करोड़ों के जेवर को लेकर हो गया था फरार

MUNGER : कर्नाटक की राजधानी से करोड़ों रुपए की ज्वेलरी की चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बेंगलुरु पुलिस गुरुवार को बिहार पहुंची। जहां पुलिस ने आरोपी को चोरी के गहने के साथ गिरफ्तार कर अपने साथ  ले गई। बताया गया कि जमुई निवासी मुख्य आरोपी 22 वर्षीय विकास रविदास ने बीते साल नवंबर में बेंगलुरु में एक बड़े व्यवसायी के घर से चार करोड़ रुपए के गहनों की चोरी कर ली थी। जिसके बाद से ही वह बिहार में छिप कर रह रहा था। 

विकास रविदास की गिरफ्तारी मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना अंतर्गत कटिहारी गांव स्थित उसके बहन के घर से की गयी। इससे पहले बेंगलुरु पुलिस विकास को लेकर जमुई जिले के बरहट थाना अंतर्गत जावातरी गांव स्थित पैत्रिक घर पहुंची और घर की जांच की थी। जहां से उसके बेंगलुरु में छिपे होने की जानकारी मिली थी।

जेवरों से भरे संदूक को लेकर हो गया था फरार

जमुई निवासी विकास और एक अन्य आरोपी बेंगलुरु में एक बड़े व्यवसायी के घर नौकरी करता था. किसी समारोह में शामिल होने के लिए व्यवसायी का पूरा परिवार कई दिनों के लिए घर से बाहर गये थे. इसी बीच विकास और उसके साथी ने मिलकर घर में जेवरात से भरे संदूक को तोड़कर उसमें रखे 4 करोड़ के गहने सहित अन्य सामग्री लेकर फरार हो गया था. 

साथी की गिरफ्तारी से मिला सुराग 

मामले में बताया गया कि बेंगलुरु पुलिस इस कांड में शामिल एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उससे विकास के बारे में कई अहम जानकारी मिली थी। जिसके बाद से ही बेंगलुरु पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन इससे पहले विकास हर बार बच कर निकल जाता था। गिरफ्तारी के बाद जमुई सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद विकास को बेंगलुरु पुलिस अपने साथ लेकर कर्नाटक चली गयी। मामले में प्राथमिकी के बाद से . स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने बेंगलुरु पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी है


Suggested News