बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नए युग का पितृहंता! मामूली विवाद पर पिता के मुंह में मारी गोली, गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर भी किया हमला

नए युग का पितृहंता! मामूली विवाद पर पिता के मुंह में मारी गोली, गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर भी किया हमला

मेरठ। अपने तीन बेटों के साथ बिजनेस चला रहे विनोद कुमार ने कभी ने यह सोचा नहीं होगा कि शनिवार को उनकी हत्या हो जाएगी और हत्या करनेवाला भी कोई और नहीं उनका अपना बड़ा बेटा होगा। जिसने मामूली विवाद में पिता के मुंह में अपने लाइसेंसी पिस्टल डाल कर गोली चला दी। अस्पताल पहुंचने पर उनकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद जब गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची, तो आरोपी बेटे ने उन पर भी गोलिया बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी बेटे ने आठ राउंड गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस बुलेट प्रुफ जैकेट पहनकर हत्यारे बेटे को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई।

पुलिस ने बताया विनोद कुमार वर्मा स्वजन के साथ ब्रह्मापुरी में शास्त्री की कोठी के पास रहते थे। उनकी शहर सराफा में विनोद कुमार एंड संस के नाम से दुकान है। दुकान पर बड़ा बेटा किशन वर्मा भी बैठता है। छोटे बेटे राजीव और गोविंद भी सर्राफ का काम करते है। शनिवार रात पौने नौ बजे विनोद और बेटे किशन में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में किशन ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल पिता के मुंह में डालकर गोली चला दी। गोली सिर में फंस गई। खून से लथपथ विनोद जमीन पर गिर गए। तत्काल स्वजन उन्हें केएमसी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

इस घटना के बाद आरोपित किशन वर्मा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस जब आरोपित को पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। किशन वर्मा को रात 12 बजे पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले जा रही थी। तभी गुस्साई भीड़ ने उसे पुलिस की पकड़ से छीन लिया। उसके बाद भीड़ ने आरोपित के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने लाठी चलाकर किसी तरह भीड़ को खदेड़ा। उसके बाद पुलिस आरोपित को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।




Suggested News