बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हैवानियत की हद : बेटे ने मां के सर में मारी गोली, कारण जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

हैवानियत की हद : बेटे ने मां के सर में मारी गोली, कारण जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

Begusarai/Patna  : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। आप यह सोचने पर मजबूर हो जायेंगे कि आज का समाज-परिवार और युवा पीढ़ी किस ओर जा रहा है। 

दरअसल जिले से सटे मरांची थाना क्षेत्र के सीतारामपुर वार्ड 10 में एक कलयुगी बेटे ने मां को सिर्फ इस बात पर गोली मार दी कि शराब पी रहे बेटे को खाना बुलाने गई थी। घटना में गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि सीतारामपुर वार्ड 10 निवासी अंजू देवी को उसके ही पुत्र अंगद कुमार गांव में ही बैठकर शराब पी रहा था और वह पूरी तरह नशे में धुत था। रात में जब अंजू देवी उसे खाना खाने के लिए बुलाने के लिए गई। इसी बात पर वह नाराज हो उठा और अपनी पिस्तौल निकाल कर अपनी मां के सिर में गोली मार दी।

गोली लगते ही अंजू देवी जमीन पर गिर पड़ी। इधर गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े और अंजू देवी को आनन-फानन में बेगुसराय के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां  उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मरांची और मटिहानी थाना की पुलिस संयुक्त रूप से घटनास्थल पर पहुंच छापेमारी शुरू कर दी और काफी मशक्कत के बाद नशे में धुत अंगद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और दो गोली बरामद किया गया है। 

बता दें बिहार में शराब पर पूर्णरुप से प्रतिबंध है। शराब का सेवन या कारोबार करना जुर्म है और पकड़े जाने पर कठोर सजा का प्रावधान है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट 

Suggested News