बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैसी होगी मजबूरी! डेढ़ साल और तीन साल के बेटों की हत्या कर मां ने खुद कर ली आत्महत्या

कैसी होगी मजबूरी! डेढ़ साल और तीन साल के बेटों की हत्या कर मां ने खुद कर ली आत्महत्या

जमुई। बिहार के नक्सल प्रभावित बरमोरिया पंचायत (जमुई) के पोसतमारा गांव में मंगलवार की शाम एक महिला ने अपने  दो बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली। पारिवारिक विवाद में हुई इस घटना से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों में रुखसाना खातून (25 वर्ष) और उसका साढ़े तीन साल का पुत्र रियाज तथा डेढ़ साल का पुत्र मिराज शामिल है।

ग्रामीणों के अनुसार पोसतमरा निवासी तस्लीम अंसारी की पत्नी रुखसाना खातून का घर के कामकाज को लेकर परिवार की अन्य महिलाओं से विवाद हुआ था।  बाद में तस्लीम के समझाने पर स्थिति सामान्य हो गयी थी। मंगलवार दोपहर बाद खाने खाने के बाद तस्लीम किसी काम से झारखंड के चतरो बाजार गया। इधर घर में हुए विवाद से आक्रोशित रुखसाना ने उसके लौटने से पहले ही अपने दोनों बच्चों रियाज और मिराज की गला दबाकर हत्या कर दी  और खुद भी फंदे से लटक गई। 

काफी देर तक कमरे से नही निकलने पर परिजनों ने जब आवाज लगाई तो कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद जब कमरे में जाकर देखा तो सबको मृत पाया। परिजनों ने रुखसाना शव उतारा और इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। इधर एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि घटना की पुष्टि की  है और कहा कि पुलिस मामले की जांच के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी  है।


Suggested News