दोस्ती में दगा : बैंक का लोन चुकाने के लिए दोस्त की किडनैपिंग की रची साजिश, पुलिस ने मामले का किया उद्भेदन

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के डॉक्टर एसपी सिंह के इकलौते बेटे को किडनैप कराने वाला और कोई नही उसका दोस्त सह किराएदार था। उसने अपना बैंक लोन चुकता करने के चक्कर में विवेक की किडनैप करने की साजिश रची। इसको लेकर उसे भोजपुर के एक अपराधी सत्यम से संपर्क साधा। फिर, किडनैपिंग की योजना बनाई। इसके बाद शादी तय होने की खुशी में पार्टी का आयोजन किया गया था। जहा विवेक के पहुंचने से पहले ही उसे रास्ते से उठा लिया गया। 

शनिवार शाम मामले में एसएसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया की भोजपुर के शातिर अमृत सत्यम, राधेश्याम कुमार, चंदन कुमार और अरवल निवासी आदित्य कुमार उर्फ रवि को गिरफ्तार किया गया है। रवि डॉक्टर के मकान में किराए पर रहता था। इससे पहले वह भोजपुर में भी था। वहा उससे सत्यम से संपर्क हुआ। वहा से वह डॉक्टर के मकान में किराए पर रहने लगा। इसी बीच उसने एक बैंक से डेढ़ लाख रुपए लोन लिए थे। उसी का रुपए चुकाने को लेकर उसने विवेक की किडनैपिंग की साजिश रची। 

उसे अपनी शादी की बात तय होने की बोलकर पार्टी में बुलाया। जहा रास्ते में पहले से अपराधी उसका इंतजार कर रहे थे। उसके आते ही उसे जबरन स्कॉर्पियो में बैठाया गया।फिर, इंजेक्शन देकर बेहोश किया गया।    मुजफ्फरपुर से लेकर उसे भोजपुर के एक सुनसान इलाके में रखा गया। 

Nsmch
NIHER

इसी बीच जांच में पुलिस को रवि पर शक हुआ तो उसे पकड़ा गया। उससे पूछताछ की गई तो मामला खुलता गया। उसने स्वीकार किया की उसने ही साजिश रची थी। लाइनर का काम किया। ताकि, किसी को शक नही हो। सत्यम इससे पहले रेकी के लिए पहुंचा था। जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया है।