बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय और सिवान सदर अस्पताल में मिलेगी बेहतर सुविधाएं, डीएम और एमएलसी ने कई सुविधाओं का किया शुभारंभ

बेगूसराय और सिवान सदर अस्पताल में मिलेगी बेहतर सुविधाएं, डीएम और एमएलसी ने कई सुविधाओं का किया शुभारंभ

BEGUSARAI : बेगूसराय सदर अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर एवं फिजियोथैरेपी विभाग का उद्घाटन आज डीएम रोशन कुशवाहा ने किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार चौधरी समेत अस्पताल के सभी चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद थे। डीएम रोशन कुशवाहा ने अस्पताल में निबंधन काउंटर का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस निबंधन काउंटर पर महिलाओं के लिए अलग और पुरुषों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं ताकि सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को निबंधन करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। 

इसके साथ ही डीएम रोशन कुशवाहा ने फिजियोथैरेपी विभाग का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। जहां मरीजों को फिजियोथैरेपी दिया जाएगा। डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि बेगूसराय सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार काम किया जा रहे हैं। निबंधन में मरीजों के परिजनों को परेशानी होती थी। इसको लेकर महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग निबंधन काउंटर बनाया गया है ताकि उन्हें सहूलियत हो सके। सदर अस्पताल में आम लोगों को लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए काम किया जा रहे हैं।

वहीँ सिवान सदर अस्पताल में 30 लाख रुपए की लागत से बने कॉन्फ्रेंस हॉल और वेटिंग एरिया का आज से शुभारंभ को गया है। जिसका उद्घाटन राजद एमएलसी विनोद जायसवाल के द्वारा फ़ीता काटकर किया। जिसको लेकर विनोद जायसवाल ने बताया कि सिविल सर्जन के कार्यालय स्थित भवन में फर्स्ट फ्लोर पर एक कांफ्रेंस हॉल और कार्यालय के सामने वेटिंग एरिया का फीता काटकर उद्घाटन किया गया है।

विनोद जायसवाल ने बताया कि सिवान जिले में विकास कार्य के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। इस मौके पर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन अनिल कुमार भट्ट और अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर इसरायल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी और कर्मचारी मौजूद थे। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री के साथ सिवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट

Suggested News