बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बम विस्फोट के आरोपी को किया गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बम विस्फोट के आरोपी को किया गिरफ्तार

BHAGALPUR : भागलपुर सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात एवं एएसपी शुभम आर्य ने बताया की 8 जनवरी की रात्रि को वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक नगर भागलपुर सहायक पुलिस अधीक्षक नगर भागलपुर के देखरेख में चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत नाथनगर थाना कांड संख्या 663/21 एवं 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अभियुक्त सन्नी तांती को अमडंडा से गिरफ्तार किया गया है।

वहीँ बताया गया की प्राथमिकी अभियुक्त मनीष यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी पर नाथनगर थाना एवं मधुसुदनपुर ओपी क्षेत्र में लोगो पर गोली चलाकर दहशत पैदा करने का आरोप है। इन दोनो अपराधियों का एक लंबा अपराधिक इतिहास रहा है जो की अलग अलग थानों में कांड दर्ज है। 

अधिकारियों द्वारा बताया गया की गिरफ्तार अपराधियों से इनके गिरोह के बारे में पूछताछ किया जा रहा है। बताते चलें की नाथनगर और जगदीशपुर थानों में कुछ दिनों पूर्व ही कई बम ब्लास्ट की घटना हुई थी। इस घटना में नाथनगर के  एक मासूम बच्चे की जान चली गई थी।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News