बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में किसान संगठनों का भारत बंद आज, सड़कों पर उतर कर रहे गुस्से का इजहार, जमकर हो रहा विरोध

पटना में किसान संगठनों का भारत बंद आज, सड़कों पर उतर कर रहे गुस्से का इजहार, जमकर हो रहा विरोध

PATNA: बिहार में आज वाहन चालकों के साथ साथ किसान संगठन का भी भारत बंद है। किसान संगठनों ने किसान और मजदूरों से काम बंद कर हड़ताल करने का अनुरोध किया है। राज्य किसान सभा ने बिहार के किसानों एवं मजदूरों से अनुरोध किया है कि वे 16 फरवरी को सार्वजनिक एवं सेक्टोरल हड़ताल के साथ ग्रामीण भारत को बंद करने सड़कों पर उतरें व प्रतिरोध मार्च और प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर अपने गुस्से का इजहार करें। 

बिहार राज्य किसान सभा' के महासचिव अशोक प्रसाद सिंह ने बैठक में कहा कि किसान कोई चीनी या पाकिस्तानी नहीं हैं, जिन्हें रोकने के लिए सड़कें खोदी जाये, कीले बिछाई जाये। दरअसल, किसानों को जीवन में सुधार लाने के केंद्र सरकार के दावों के बीच मंगलवार को देश के हजारों किसान दिल्ली कूच कर गए हैं। किसान आंदोलन को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने भी पूरी तैयारी की है। 

किसानों को पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी। लेकिन करीब छह महीने का राशन बांधकर दिल्ली में डेरा डालने निकले किसानों का मानना है कि अगर उनकी 7 मांगों को सरकार मान तो इससे देश के करोड़ों किसानों का जीवन सुखमय हो जाएगा। इतना ही नहीं किसानी से जुड़े खेतिहर मजदूर भी सम्मानजनक जीवन जी पाएंगे। किसानों की सात मांगों में सबसे प्रमुख मांग है सभी फसलों के MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करना है। 

वहीं किसानों को रोकने के लिए प्रशासन के द्वारा कई हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन के द्वारा सड़के खोदी जा रही है, कीले बिछाई जा रही है। हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि किसान दिल्ली कूच ना कर पाएं। वहीं इसको लेकर किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। इसको लेकर देश के सभी राज्यों में किसानों का विरोध प्रदर्शन दिखने को मिल रहा है। 

Suggested News