बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत 7 सितंबर से, राहुल गांधी करेंगे पूरे देश की यात्रा, जानिए क्या है खासियत

‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत 7 सितंबर से, राहुल गांधी करेंगे पूरे देश की यात्रा, जानिए क्या है खासियत

DESK.  कांग्रेस ने मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा का लोगो और कैंपेन लॉन्च किया। दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में जयराम रमेश और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समते कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस ने 7 सितंबर से शुरू होने वाली अपनी 'भारत जोड़ी यात्रा' का लोगो, टैगलाइन और पैम्फलेट जारी किया। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा, ''इस बाबत हमने एक वेबसाइट भी लॉन्च की है।'' 

कांग्रेस सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से हमारा प्रयास होगा कि जो भी इसके साथ जुड़ना चाहते हैं वे इस वेबसाइट में रजिस्टर करें। यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के नेता पार्टी के झंडे का इस्तेमाल नहीं करेंगे, इसकी जगह तिरंगे का इस्तेमाल किया जा सकता है।

भारत जोड़ो यात्रा में तीन तरह के यात्री होंगे– इसमें भारत यात्री में 100 पदयात्री ऐसे होंगे जो पूरी यात्रा में होंगे. वहीं अतिथि यात्री के रूप में 100 लोग उन क्षेत्रों से होंगे जिस इलाके में यात्रा नहीं जा रही है. प्रदेश यात्री के रूप में जिस प्रदेश से यात्रा निकाल रही हो वहां से 100 यात्री होंगे. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत यात्री होंगे।

बता दें कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की जाएगी। इस दौरान यह पैदल यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इसकी शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से होगी और यह यात्रा 3500 किलोमीटर की दूरी तय कर कश्मीर में समाप्त होगी। कांग्रेस के अनुसार इस यात्रा में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और समान विचारधारा के लोग शामिल हो सकते हैं।


Suggested News