बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय जवानों ने LOC पर पाकिस्तान के 5 सैनिकों को किया ढेर, कई बंकर भी कर दिए नष्ट

भारतीय जवानों ने LOC पर पाकिस्तान के 5 सैनिकों को किया ढेर, कई बंकर भी कर दिए नष्ट

डेस्क.... LOC पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया तो भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 5 सैनिकों को ढेर कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना द्वारा रातभर की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन अन्य सैनिक भी घायल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने गुरुवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के मनकोट सेक्टर में नागरिकों व उनकी सुविधाओं को निशाना बनाते हुए बिना वजह गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सैनिकों ने आम नागरिक निशाना बताने हुए अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें नागरिक संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा। इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और पांच पाकिस्तानी सैनिक मार गिराया।भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई बंकर भी नष्ट कर दिए गए हैं। दोनों पक्षों के बीच 2 घंटे तक गोलीबारी हुई।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए सरहद पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन करता रहता है।

Suggested News