भर्तृहरि महताब होंगे संसद के विशेष सत्र में लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

भर्तृहरि महताब होंगे संसद के विशेष सत्र में लोकसभा के प्रोटे

NEW DELHI : आगामी 24 जून से शुरू रहे संसद के विशेष सत्र के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति कर दी है। ओडिशा से भाजपा के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा सत्र के मद्देनजर इस पद पर नियुक्त किया गया है। महताब अगले स्थायी स्पीकर की नियुक्ति तक वे सदन में स्पीकर की सभी जिम्मेदारियां निभाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95 (1) के तहत भाजपा सांसद को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। बता दें कि महताब सात बार के सांसद हैं और भाजपा के विश्वसनीय चेहरों में शामिल हैं। 

'लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे महताब'

उधर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू का कहना है कि लोकसभा सदस्य के. सुरेश, टीआर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंद्योपाध्याय प्रोटेम स्पीकर महताब की सहायता करेंगे। उन्होंने आग बताया कि भर्तृहरि महताब लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक पीठासीन अधिकारी के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।