बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : भोजपुर में जदयू कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

BREAKING NEWS : भोजपुर में जदयू कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

आरा।भोजपुर में JDU कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात हथियारों से लैस अपराधी लौहार श्रीपाल गांव निवासी धर्मपाल राम के घर में घुसे और सिर में गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला बड़हरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है,जहां के लौहार गांव में यह घटना हुई है। हत्या से आक्रोशित लोग लगातार 5 घंटे तक आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग को जाम रखा। आगजनी कर उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की। जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद ही जाम हटाया जा सका। बड़हरा BDO और थाना प्रभारी ने लोगों को हत्यारे की गिरफ्तारी और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। 

पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे

लौहर श्रीपाल गांव निवासी दुखित राम के 46 वर्षीय पुत्र धर्मपाल राम उर्फ भूतनाथ राम JDU के सक्रिय कार्यकर्ता थे। बुधवार देर रात वह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान कुछ अपराधी घर में घुसे और उनके सिर में गोली दाग दी। भोजपुर में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। महज 4 घंटे के अंदर अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो वारदात को अंजाम दिया। बड़हरा विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य विश्वनाथ सिंह ने कहा कि धर्मपाल काफी सक्रिय कार्यकर्ता थे। 


Suggested News