PATNA : एसटीएफ की टीम को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ की टीम ने भोजपुर के आतंक नित्यांद सिंह को गिरफ्तार किया है। कुख्यात नित्यानंद को एसटीएफ की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एडीजी सुशील खोपड़े ने इस बात की जानकारी दी है।
गिरफ्तार नित्यानंद सिंह भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर गांव का मूल निवासी है। जिले के बड़हरा, उदवंतनगर और संदेश थाना में हत्या, रंगदारी समेत उसपर कई संगीन मामले दर्ज है।
बीते 30 दिसंबर को उसने बड़हरा के जाने-माने स्वर्ण व्वयवसायी श्रीमन नारायण साह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं उसने 2 जनवरी को 5 लाख रंगदारी की मांग को लेकर एक मोबाइल दुकान में गोलीबारी की थी।
इन दोनो घटनाओं के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस की बढ़ती दबिश को देखकर वह दिल्ली भाग गया था।