बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म 'लिट्टी चोखा' 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म 'लिट्टी चोखा' 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

DESK:-लॉकडाउन के बाद खेसारीलाल यादव की पहली भोजपुरी मूवी 'लिट्टी चोखा  9 अप्रैल को रिलीज़ होगी यह उनके फ़ैंस के लिए बड़ी ख़ुशखबरी है. लॉकडाउन के बाद पहली बार दर्शक अपने चहेते एक्टर को रुपहले परदे पर देखेंगे. यह फ़िल्म यूपी और बिहार के दलित और पिछड़ी जातियों के उत्पीड़न की कहानी कहती है.इस फ़िल्म पर सबके नज़रें हैं खासकर खेसारी लाल यादव को भी इस फिल्म से काफी उम्मीद है. फ़िल्म को पराग पाटिल ने निर्देशित किया है, जो भोजपुरी इंडस्ट्री के स्थापित निर्देशक हैं. उन्होंने फ़िल्म को लेकर ये दावा किया है, 'लिट्टी चोखा' सबों को पसंद आने वाली है. फ़िल्म का ट्रेलर जल्द ही आने वाला है. यह फिल्म जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश होगी, इसलिए 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में जाकर इस फ़िल्म को जरूर देखें और फ़िल्म पसंद आये तो इसे और लोगों को देखने के लिए प्रेरित करें.

गौरतलब है सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म 'लिट्टी चोखा' में मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैश हैं. फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं और फिल्म में मधुर संगीत ओम झा का है.इसके पहले भी फ़िल्म की जानकारी पराग पाटिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्‍म का पहला पोस्‍टर जारी करते हुए दी थी. पाटिल ने अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट में फिल्म के पोस्‍टर के साथ ‘कभी ना दूंगा धोखा प्रिये, क्या ये संगम अनोखा है… तु हमार लिट्टी और हम तोहार चोखा प्रिये…’ लिखा था.

तब पराग पाटिल ने बताया था कि फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ को हम बिहार और उत्तर भारत की संस्कृति से जोड़ कर बनाएंगे. इस फिल्‍म के जरिये बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़े जातियों के शोषण को उजागर किया जायेगा. यह फिल्म जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश होगी.‘लिट्टी चोखा’ शब्‍द उस माटी से जुड़ा है, जहां हर घर में लिट्टी चोखा है. इस फिल्‍म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमणीय और पर्यटन स्थलों पर की गई है. हम आशा करते  है की दर्शकों को समाजिक मुद्दे पर बनी यह पिक्चर पसंद आयेगी.


Suggested News