बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में "251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ" के भूमि पूजन का हुआ आयोजन, मंत्री अशोक चौधरी और जदयू नेता छोटू सिंह सहित हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

पटना में "251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ" के भूमि पूजन का हुआ आयोजन, मंत्री अशोक चौधरी और जदयू नेता छोटू सिंह सहित हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

PATNA : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में "अश्वमेघ यज्ञ" के रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में पटना में "251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ" का भूमि पूजन बड़े ही हर्षोल्लास से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दिव्य वातावरण में सबके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ संपन्न हुआ।

इस भूमि पूजन में आये मुख्य अतिथि अशोक चौधरी (भवन निर्माण मंत्री, बिहार सरकार) ने गायत्री परिवार के द्वारा इस महायज्ञ के आयोजन पर अपनी शुभकामना दिए तथा साथ में यज्ञ के महत्व को समझाते हुए उन्होंने कहा कि यज्ञ हमारी भारतीय संस्कृति का प्राचीन आधार है। यज्ञ के माध्यम से जन-कल्याण के साथ-साथ वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने गायत्री और यज्ञ को भारतीय संस्कृति की जननी और भारतीय धर्म को पिता कहा।

वहीँ जदयू नेता और बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने यज्ञ को अपने दैनिक जीवन में स्थान देने की बात कहीं। उन्होंने गायत्री परिवार के द्वारा कराये जा रहे इस महायज्ञ को समाज कल्याण एवं मनुष्य हेतु प्रेरणादायक कदम बताया।

इस कार्यक्रम में पटना की मेयर सीता साहू ने गायत्री परिवार के द्वारा आयोजित इस महायज्ञ को जनकल्याण का महायज्ञ कहते हुए उन्होंने कहा कि गायत्री महायज्ञ परमार्थ प्रयोजन के लिए किया गया एक उच्च स्तरीय पुरुषार्थ है। मनुष्य की हर समस्याओं का समाधान गायत्री और यज्ञ के माध्यम से किया जा सकता है। इस महायज्ञ के भूमि पूजन में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष एवं युवाओं की भागीदारी रही। सभी गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं में अत्यधिक उत्साह दिखा, सभी ने पूरे समर्पण के साथ इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए प्रार्थना किये कि पूरे बिहार वासियों के लिए सुख समृद्धि लेकर आयें। इस 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन दिनांक- 6, 7, 8, 9, 10 दिसम्बर 2023 को L. C. T घाट (मरीन ड्राईव) के नजदीक मैनपुरा, पटना गंगा तट के निकट संपन्न होने जा रहा है। 

Suggested News