बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में भूमिहार ब्राह्मण महापंचायत का हुआ आयोजन, बिहार के अलावे दूसरे राज्यों से आये लोगों ने भी की शिरकत

 बेगूसराय में भूमिहार ब्राह्मण महापंचायत का हुआ आयोजन, बिहार के अलावे दूसरे राज्यों से आये लोगों ने भी की शिरकत

BEGUSARAI : जीडी कॉलेज के प्रांगण में भूमिहार ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार ही नहीं कई राज्यों से एवं बिहार के कई जिलों से लाखों लाख की संख्या में भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूमिहार नेता आशुतोष कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी ज्ञान,त्याग,वीरता,तपस्या,और विशाल हृदय से सवर्ण समाज का गौरवशाली इतिहास अक्षरों में अंकित है। लेकिन वर्तमान में शैक्षणिक, उच्च जाति समुदाय का शैक्षिक स्तर निम्न है। आर्थिक,राजनीतिक,व्यापारिक एवं सामाजिक स्थिति अत्यंत निराशाजनक है। 

आशुतोष कुमार ने कहा कि समाज के लोगों को अपने मन से अहंकार और मैं श्रेष्ठ हूं की भावना को दूर करना होगा। एक-दूसरे के पैर खींचने के  बजाय एक-दूसरे का हाथ थामना होगा। बिहार सरकार के द्वारा की गयी  जाति जनगणना में हम लोगों के साथ छलावा किया गया है। हम सभी भूमिहार ब्राह्मण महापंचायत कर बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार को अपनी उपस्थित दिखाकर एकजुटता दिखाने का काम आज कर रहे हैं। बिहार ही नहीं दूसरे प्रदेशों से आकर लाखों लाख की संख्या में हमारे हमारे भाई जो एकजुटता का परिचय दिए हैं। हम सभी भाइयों का सदा ऋणी रहेंगे।

उन्होंने कहा की हम बिहार सरकार को आगाज करना चाहते है कि बिहार सरकार जिस तरह से भूमिहार ब्राह्मण को तिरस्कार कर रही है। आने वाले दिनों में इसका खामियाजा बिहार सरकार को भुगतना पड़ेगा। हम भूमिहार ब्राह्मण सभी एक भाई हैं। हम लोग किसी पार्टी बीजेपी, जदयू, राजद,कांग्रेस किसी के बंधुआ मजदूर नहीं है। जिसकी हम गुलामी करते रहें। जो हमारी बातों को रखेगा। वही हमारे वोटो पर राज करेगा। 

कार्यक्रम संयोजक की भूमिका में रहे डॉ. सोनू शंकर ने कहा कि वे समाज से हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं ,कि एकजुट होकर अशुतोष कुमार जैसे समाज के सपूत का समर्थन करें,ताकि समाज की समस्याओं को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया जा सके। अतिथि के रूप में शामिल हुए सतीश सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपा) ने कहा कि आज भूमिहार समाज के लाखों लोगों ने अपनी एकजुटता दिखाकर सरकार और राजनीतिक दलों को अपनी ताकत का एहसास कराया है। कार्यक्रम में यू.पी से सर्वेस पांडे,बॉबी त्यागी,गायक राकेश मिश्रा,  गायक सर्वेश मिश्रा, हेमा पाण्डे, बांस फेम दीपक ठाकुर, राणा दीपू सिंह, मृणाल माधव, सुनीता मिश्रा, गौतम कुमार, गोपाल जी, चिराज कांत आदि  मौजूद रहे।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News