बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवगछिया में बड़ा हादसा : टाटा सूमो और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

नवगछिया में बड़ा हादसा :  टाटा सूमो और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

नवगछिया : जिले एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक बड़ा सड़का हादसा हुआ है। घटना में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि नवगछिया के बाबा विशु राउत फोरलेन सड़क मार्ग के मिलन चौक पर एक टाटा सुमो और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इ घटना में जहां एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो हुए है। घटना की सूचना मिलते ही कड़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

स्थानीय लोगों की माने तो टक्कर इतनी जोरदार हुई कि टाटा सूमो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गाड़ी के अंदर फंसे ड्राइवर को निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगो को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

नवगछिया से अंजनी की रिपोर्ट

Suggested News