बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में टला बड़ा हादसा : ब्रेक फेल होने से 300 मीटर नीचे लुढ़की यात्रियों से भरी बस, बाल-बाल बचे यात्री

झारखंड में टला बड़ा हादसा : ब्रेक फेल होने से 300 मीटर नीचे लुढ़की यात्रियों से भरी बस, बाल-बाल बचे यात्री

NEWS4NATION DESK : झारखंड से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां पतरातू घाटी में यात्रियों से भरी एक बस के ब्रेक फेल होने से बस तकरीबन 300 मीटर नीचे लुढ़क गई। हालांकि इस घटना में गनीमत यह रही की सभी यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।

घटना के संबंध में बताया गया है कि रांची-पटना फोरलेन मार्ग पर बिहार के जहानाबाद से पतरातू आ  रही महारानी एक्सप्रेस नामक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय कांकेबार स्थित पटेल चौक पहुंचते ही बस का ब्रेक अचानक  फेल हो गया और बस पीछे की ओर लुढ़कने लगी। 

करीब तीन सौ मीटर पीछे लुढ़कने के बाद बस अनियंत्रित होकर पीछे से डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पीछे का एक चक्का करीब 5 फीट ऊपर उठ गया। इस क्रम में बस के पलटने की आशंका से फोरलेन पर पीछे से आ रहे कई बड़े-छोटे वाहन वहीं पर रुक गए। हालांकि संयोग अच्छा रहा और बस उसी स्थिति में रही। 

बताया जा रहा है कि बस में तकरीबन 40 यात्री सवार थे। बस के रुकते ही एक-एक कर सभी यात्री सकुशल बाहर निकलने में सफल रहे। बाद में अन्य साधनों से उन्हें रामगढ़ बस स्टैंड पहुंचाया गया। जहां से वे अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। 

Suggested News