मुजफ्फरपुर के डीआरआई टीम की बड़ी कार्रवाई, दो तस्करों को 1.25 करोड़ के सोने की बिस्किट के साथ किया गिरफ्तार

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के राजे टोल प्लाजा के निकट राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) मुजफ्फरपुर की विशेष टीम ने कार सवार दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी कार में बने तहखाने से DRI ने 1.25 करोड़ के सोने की बिस्किट को जब्त किया गया। जो स्विट्जरलैंड के बताए जा रहे हैं।
वहीं पूछताछ के दौरान तस्करों ने सोने की तस्करी में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है। तथा अपने कई तस्कर साथियों का नाम और ठिकाना बताए हैं। उनके बताए गए निशानदेही पर डीआरआई की विशेष टीम छापेमारी कर रही है। वही दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दरअसल, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) मुजफ्फरपुर की टीम की गिरफ्त में आये दोनों सोना तस्कर दरभंगा के ही रहने वाले हैं, और स्विट्जरलैंड निर्मित सोने की बिस्किट लेकर दरभंगा आ रहे थे। इसी बीच डीआरआई मुजफ्फरपुर के अधिकारियों को इसकी गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद डीआरआई के अधिकारियों ने विशेष टीम गठित कर दरभंगा के राजे टोल प्लाजा समेत हाईवे की कई जगहों पर नाकेबंदी की। इस दौरान राजे टोल प्लाजा के निकट उक्त कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में बने तहखाने से सोना का बिस्किट मिला। जिसके बाद दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर मुजफ्फरपुर चली गई।
पूछताछ के क्रम में दोनों तस्कर ने पहले डीआरआई की टीम को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पूछताछ के दौरान दोनों तस्कर अलग अलग तरह की बात करते गए और फंसते चले गए। जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ के बाद दोनों ने बताया की भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोने की बिस्किट हैंडओवर किया गया था। जिसके बाद दोनों तस्करों ने कार में बने तहखाने में सोने के बिस्कुट को छिपाकर दरभंगा के लिए निकले थे। वहीं बाजार में सोने की बिस्किट की कीमत करीब सवा करोड़ आंकी गई है।