बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटकांड में शामिल 6 आरोपियों को लूट के समान के साथ दबोचा

नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटकांड में शामिल 6 आरोपियों को लूट के समान के साथ दबोचा

NALANDA: बिहार में अपराधिक घटना चरम पर है। राज्य में अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस इन अपराधियों पर नकेल कसने के तमाम कोशिशें कर रही है। इसी कड़ी में नालंदा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने लूटकांड मामले में 6 लुटेरों को गिरफ्तार किया है।  

दरअसल, नालंदा थाना क्षेत्र के महाबोधी कॉलेज के पास पिछ्ले ग्यारह दिसंबर को पंकज कुमार के साथ कार पर सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा मारपीट का भय दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। 

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नालंदा द्वारा एक एसआईटी टीम का गठन कर लूटकांड का जांच किया जा रहा था। वहीं नालंदा पुलिस ने लूटकांड मामले का उद्भेदन कर लिया है।  टीम द्वारा कांड का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त 06 अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कांड में शामिल आरोपियों  के साथ साथ  लूटी गई 01 मोबाईल नगद रुपए घटना में प्रयुक्त 01 कार एवं 04 अन्य मोबाइल को बरामद किया गया है। कांड में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है, तथा गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

Suggested News