बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सांसद का बड़ा आरोप, संविधान से नहीं RSS के इशारे पर चल रहा है देश

सांसद का बड़ा आरोप, संविधान से नहीं RSS के इशारे पर चल रहा है देश

NEWS4NATION DESK : बीजेपीसे इस्तीफा देने के बाद सांसद सावित्री बाई फूले ने बड़ा आरोप लगाया है। सावित्री ने कहा है कि देश संविधान से नहीं बल्कि आरएसएस के इशारे पर चल रहा है।

रविवार को यूपी में रमाबाई अम्बेडकर रैली स्थल में एक जनसभा कर सावित्री बाई फूले भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब वह बीजेपी में थी तो उन्हें लोक सभा के अन्दर अपने मन की बात बोलने नहीं दी जाती थी। फूले ने कहा कि आरक्षण समाप्त करने की बात हो रही है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर संविधान की प्रतियों को जलाया गया। हम अपना हक मांगेंगे नहीं बल्कि छीन लेंगे।
 
 फूले ने कहा कि पिछले कई सालों से वह भारतीय संविधान और आरक्षण बचाने के लिए सामाजिक आन्दोलन चला रही हैं जिससे समाज के पिछड़े वर्ग, दलित वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज को सामाजिक न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि वह कई सालों से संविधान में दिए गए आरक्षण को सम्पूर्ण रूप से लागू करने की मांग करती आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को चौकीदार नहीं बल्कि साझेदार कहा।
 
बताते चले कि सावित्री बाई फुले ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि 'चौकीदार' की नाक के नीचे गरीबों का पैसा लूटा जा रहा है। बीजेपी और आरएसएस समाज को बांटने व संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

Suggested News