बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बड़ा झटका ! 14 जनवरी से नहीं कर पाएंगे मणिपुर से शुरुआत, फंस गया पेंच

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बड़ा झटका ! 14 जनवरी से नहीं कर पाएंगे मणिपुर से शुरुआत, फंस गया पेंच

DESK. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने के पहले ही एक नई परेशानी में फंस गई है. स्थिति है कि अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होने में बड़ा पेंच फंस गया है. दुविधा के बादल ऐसे मंडरा रहे हैं कि कांग्रेस नेता को अपनी इस यात्रा का पूरा प्लान ही बदलना पड़ सकता है. ऐसे में यात्रा शुरू होने के पहले ही नए किस्म की चुनौती से राहुल गांधी को सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 जनवरी से मणिपुर से अपनी भारत न्याय यात्रा की शुरूआत करने वाले हैं, लेकिन अभी तक उन्हें परमिशन नहीं मिली है। इसके पीछे मणिपुर के ताजा हालातों को जिम्मेदार बताया जा रहा है।

भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादियों और मणिपुर पुलिस के बीच हुई गोलीबारी की वजह से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। मणिपुर में ताजा हालात ऐसे बने हैं कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को परमिशन नहीं दी जा सकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 जनवरी से मणिपुर से ही भारत न्याय यात्रा की शुरूआत करने वाले हैं लेकिन हिंसा की वजह से कांग्रेस पार्टी को झटका लग सकता है। भारत-म्यांमार सीमा पर अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है जिसकी वजह से इस रैली को परमिशन मिलना मुश्किल दिख रहा है।

राज्य के ताजा हालातों पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि बड़े पैमाने पर कांबिंग ऑपरेशन जारी है। असम राइफल्स, बीएसएफ और स्टेट पुलिस उग्रवादियों की तलाश कर रही है। राहुल गांधी की यात्रा को परमिशन के मामले पर चीफ मिनिस्टर ने कहा कि इस यात्रा को अनुमति देने के लिए प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। हम दूसरी एजेंसियों से रिपोर्ट्स ले रहे हैं, यह रिपोर्ट्स मिलने के बाद ही कोई उचित फैसला लिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के सवालों का जवाब देते हुए एन बिरेन सिंह ने कहा कि राज्य के हालातों पर सटीक रिपोर्ट के बाद ही परमिशन का फैसला लिया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी ने 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने की योजना बनाई है। इसकी शुरूआत मणिपुर से होगी और 20 मार्च को यह यात्रा मुंबई में समाप्त होगी। इस दौरान 66 दिनों की यात्रा में 6713 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। यात्रा के दौरान 110 जिलों और 100 लोकसभा सीटों के अलावा 337 विधानसभा सीटों से यह कारवां गुजरेगा।

Suggested News