बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big breaking : रेड करने जा रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 6 पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल

Big breaking : रेड करने जा रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 6 पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल

Vaishali : अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां जिला मुख्यालय हाजीपुर में एक पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस घटना में थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हुए है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि करताह थाना पुलिस किसी बड़े मामले की जानकारी मिलने के बाद छापेमारी करने जा रही थी। उसी दौरान गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी सवार थे। 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंच सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसपी गौरव मंगला सदर अस्पताल पहुंच है। जहां वे घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल ले रहे है। 

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News