BIG BREAKING: वैशाली में फाइनेंस कर्मी को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती..

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से सामने आ रही है। जहां फाइनेंस कर्मी को दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि, अपराधी बाइक पर सवार थे। और फांइनेस कर्मी को गोली मारकर फरार हो गए। जानकारी अनुसार अपराधी ने महिलाओं की झुंड के बीच में घुसकर गोली चलाई है। 

दरअसल, यह मामला पातेपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 का है। जहां फाइनेंस कंपनी के कर्मी को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी है। वहीं गंभीर हालात में सदर अस्पताल में रेफर किया गया।

बता दें कि, घायल कर्मी भारत फाइनेंस महुआ बी ब्रांच का कर्मी है। 20 वर्षीय युवक के सीने में गोली लगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटनाके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Nsmch
NIHER