बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समस्तीपुर में भाजपा नेता के बेटे की निर्मम हत्या, चेहरा कुचलकर बगीचे में फेंका

समस्तीपुर में भाजपा नेता के बेटे की निर्मम हत्या, चेहरा कुचलकर बगीचे में फेंका

समस्तीपुर. जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां वारिसनगर के भाजपा प्रखंड प्रमुख पलटन राम के बेटे की निर्मम हत्या कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि पलटन राम के बेटे संजीव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। इसके बाद उसके शव को कुचलकर बगीचे में फेंक दिया। इस घटना से आसपास में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला वारिसनगर प्रखंड के कुसैया गांव का है। यहां बीजेपी नेता और पूर्व प्रखंड प्रमुख पलटन राम के बेटे संदीप कुमार की बदमाशों ने चेहरा कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव को बगीचे में फेंक दिया। बुधवार सुबह लाश मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। अभी तक वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

बुधवार सुबह शौच के लिए बगीचे में जाने पर लोगों की लाश पर नजर पड़ी। भीड़ जुटने के बाद मृतक की पूर्व प्रखंड प्रमुख व भाजपा नेता पलटन राम के 30 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में पहचान की गई। उसके शरीर पर भी किसी धारदार हथियार से काटे जाने के जख्म दिख रहे थे।


Suggested News