बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big Breaking : पटना में यात्रियों से भरी नाव गंगा में डूबी, छह लापता, NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी

Big Breaking : पटना में यात्रियों से भरी नाव गंगा में डूबी, छह लापता, NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी

पटना. राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। यहां मनेर थाने के महावीर टोला गंगा घाट पर शुक्रवार को बड़ा नाव हादसा हुआ है। अवैध बालू लदी हुई नाव गंगा में डूब गयी। बताया जाता है कि नाव में 12 लोग सवार थे। 6 लोग नाव डूबने के बाद से लापता हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार ये सभी पशुओं के लिए चारा लेने गये थे। इस दौरान यह नाव हादसा हुआ।

अन्य को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है। घटना की सूचना पाकर फौरन स्थानीय पुलिस और NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुट गयी है। लापता लोगों में मनेर के ब्रह्मचारी निवासी मेघनाथ राय, झुनझुन साह, टुनटुन कुमार राय, सुधीर कुमार, अखिलेश राय और पवन राय शामिल हैं। वे सभी लोग नाव से बालू लात कर ले जा रहे थे। इस दौरान गंगा नदी में नाव पलट गयी।



Suggested News