Big Breaking : जहानाबाद में बेखौफ अपराधियों ने एसडीओ को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Big Breaking : जहानाबाद में बेखौफ अपराधियों ने एसडीओ को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

JAHANABAD: इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है। जहां जहानाबाद शहर से गया जाने वाली सड़क पर नौरू के पास सड़क लुटेरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। मिली जानकारी अनुसार घायल शख्स को सड़क पर बाइक से जा रहे अमित कुमार की मदद से जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। 

दरअसल, मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पलया गांव के रहने वाले सुबोध कुमार अरवल जिले में भूमि विभाग में एसडीओ के पद पर तैनात हैं। हर दिन सुबोध अपने गांव से अरवल ड्यूटी पर जाते हैं और शाम में लौटते हैं। 

बता दें कि, आज सड़क पर लुटेरों नौरु के पास उनको रोक कर उनके साथ लूटपाट की कोशिश की। वहीं विरोध करने पर अपराधियों ने सुबोध को गोली मार दी। घायल सुबोध कुमार सड़क पर खड़ा होकर मदद की इंतजार में थे तभी वहां से बाइक से गुजर रहे अमित कुमार की नजर पड़ी। अमित ने घायल सुबोध कुमार को जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं डॉक्टरों की देखरेख में एसडीओ सुबोध कुमार का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Find Us on Facebook

Trending News