बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : सीआरपीएफ कैंप में जवानों के बीच गोलीबारी, जवान की गोली से चार जवानों की मौत, तीन घायल

BIG BREAKING : सीआरपीएफ कैंप में जवानों के बीच गोलीबारी, जवान की गोली से चार जवानों की मौत, तीन घायल

SUKMA : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा से सामने आई है, जहां CRPF 50 बटालियन के जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस दौरान एक जवान की ओर से की गई फायरिंग में 4 जवानों की मौत हो गई और 3 घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह CRPF कैंप मरईगुड़ा थाना क्षेत्र में स्थित है।

बताया गया कि  छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र में तैनात सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दी, जिसमें 4 जवानों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए।  घटना रात करीब एक बजे सुकमा जिले के मरइगुड़ा थाना इलाके के लिगम पल्ली सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप की है। फायरिंग करने वाले जवान का नाम रितेश रंजन बताया जा रहा है, वो रात में ड्यूटी पर तैनात था। घटना में घायल हुए 5 जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में घायल जवानों के नाम धनंजय कुमार सिंह, राजीव मंडल, धर्मात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा है। गोली चलानेवाले जवान को सीआरपीएफ कैंप में कस्टडी में लिया गया है।

अभी साफ नहीं हो पाया है कि आरोपित जवान रितेश रंजन यह क्यों किया, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जवान द्वारा साथियों पर गोली चलाने की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

Suggested News