बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : विश्व चैंपियन को मात नहीं दे सकी भारतीय हॉकी टीम, बेल्जियम ने 5-2 से दी मात,

BIG BREAKING : विश्व चैंपियन को मात नहीं दे सकी भारतीय हॉकी टीम, बेल्जियम ने 5-2 से दी मात,

DESK : चार दशक के इंतजार के बाद भारतीय हॉकी टीम इतिहास बनाने के करीब पहुंचने के बाद निराशा का सामना करना पड़ा है गई।  मंगलवार को खेले गए एक बेहद ही रोमांचक मैच में भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बेल्जियम ने 5-2 से मात दी। इसके साथ ही भारतीय हॉकी अपने स्वर्णीम इतिहास दोहराने में नाकामयाब साबित हुई

इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही, जब मैच के चौथे मिनट में बेल्जियम की टीम ने बढ़त बना ली। लेकिन इस बढ़त को भारतीय टीम ने सातवें मिनट में बराबरी कर ली, जब हरमनप्रीत ने ड्रैग फ्लिक लिया और भारत के लिए गोल दागा। इसके बाद मंदीप सिंह ने 8वें मिनट में शानदार बैकहैंड शॉट से फील्ड गोल किया। पहला क्वार्टर खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने बेल्जियम पर 2-1 की लीड बनाई हुई थी। हालांकि यह लीड लंबे समय तक नहीं बनी रही और बेल्जियम टीम ने वापसी करते हुए 19वें मिनट में दूसरा गोल दागा। फिलहाल स्कोर 2-2 से बराबर है। हाफ टाइम तक दोनों टीम 2-2 के बराबरी पर रही।

तीसरे राउंड में नहीं मिली सफलता

 मैच के तीसरे राउंड में दोनों टीमों ने गोल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। इस दौरान दोनों टीमों ने अपने पेनाल्टी भी गंवाए। जिसके बाद मैच पेनाल्टी शूट आउट की तरफ बढ़ता नजर आने लगा। इसी दौरान चौथे राउंड में बेल्जियम ने अपने खेल का स्तर सुधारते हुए भारतीय टीम पर दबाव बढ़ाता चला गया और आखिरकार मैच में 5-2 की निर्णायक बढ़त बनाते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 

पूरे देश को थी उम्मीद

भारतीय हॉकी टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पूरे देश की यह उम्मीद थी कि वह अपने पुराने गोल्डेन युग को फिर से दोहरा पाने में कामयाब होगी। मैच के शुरुआत में यह उम्मीद सही साबित होता नजर आया।  जिसके बाद  भारतीय हॉकी टीम अपना वह जादू फिर नहीं दोहरा सकी। अब भारतीय महिला हॉकी टीम से जीत की उम्मीद लगाई जा रही है। 

पीएम ने कहा - हार जीत जिंदगी का हिस्सा

पूरे देश के साथ खुद पीएम मोदी खुद सुबह से ही मैच से जुड़े रहे। उन्होंने भारतीय टीम की हार के बाद उनका हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि हार जीत जिंदगी का हिस्सा हैं। हमारी हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। सभी भारतीयों को आप पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने टीम को आनेवाले अगले मैच के लिए शुभकामना दी है। भारतीय टीम अब कांस्य के लिए खेलेगी। जिसमें ऑस्ट्रेलिया या जर्मनी से मुकाबला हो सकता है।



Suggested News