बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिग ब्रेकिंगः बिहार में अगले हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन, कई तरह की मिलेंगी छूट

बिग ब्रेकिंगः बिहार में अगले हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन, कई तरह की मिलेंगी छूट

PATNA: बिहार में लॉकडाउन को लेकर आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक थी। बैठक में लॉकडाउन को एक हफ्ते तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि राज्य सरकार ने कई तरह की छूट देने का निर्णय लिया है। लॉकडाउन को 8 जून तक के लिए बढ़ाया गया है।

जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके अनुसार बैठक में दुकानों को खोलने की समय में बढ़ोतरी की गई है।कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है।मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार अब सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक दूकानों को खोलने की अनुमति होगी। लेकिन दूकानें अल्टरनेट खुलेंगी। वहीं निजी दफ्तर बंद रहेंगे।खान-पान,कृषि से जुड़ी दुकानों के अलावे अन्य कई व्यवसायिक प्रतिष्ठाों को खोलने का निर्णय लिया गया है।



Suggested News