बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

 BIG BREAKING :  राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

NEW DELHI : बड़ी खबर नई दिल्ली से सामने आ रही है, जहां जदयू के राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र का निधन हो गया है। बताया गया कि  लंबे समय से बीमार होने के कारण पिछले दिनों उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। अभी उनका राज्यसभा में 2 साल का कार्यकाल बचा हुआ था।

 जदयू से राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र प्रसाद सबसे पहले कांग्रेस से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल जॉइन किया और फिर उसके टिकट से भी राज्यसभा में दस्तक दी थी। फिर, बिहार में जब राजद की सत्ता चली गई तो महेंद्र प्रसाद ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया।

दोपहर में होगा अंतिम संस्कार

दोपहर 12:30 बजे लोधी रोड स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उससे पहले सुबह 9 बजे से किंग महेंद्र के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।


Suggested News