बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING: RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत नासाज, आनन-फानन में पहुंचे एम्स, रूटीन चेकअप के बाद गए घर

BIG BREAKING: RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत नासाज, आनन-फानन में पहुंचे एम्स, रूटीन चेकअप के बाद गए घर

NEW DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीधा नई दिल्ली से आ रही है, जहां राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत एक बार फिर नासाज हो गई है। जैसे ही परिजनों को इसकी खबर लगी, उन्हें आनन-फानन में एम्स ले जाया गया। फिलहाल एम्स में डॉक्टर उनका रूटीन चेकअप कर रहे हैं। 

अबतक मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह से ही उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा था, जिसके बाद उन्हें तत्काल दिल्ली एम्स ले जाया गया। उनकी रूटीन जांच के लिए पहले से ही वहां डॉक्टर मौजूद हैं औऱ फिलहाल उनकी जांच की जा रही है। इसी बीच वह एम्स में एडमिट होंगे या फिर जांच कराकर वापस घर आ जाएंगे, यह अभी बताया नहीं जा सकता है।  73 वर्षीय राजद सुप्रीमो जमानत मिलने के बाद से ही नई दिल्ली में बेटी मीसा भारती के आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनकी तबीयत का ही हवाला देते हुए उन्हें जमानत भी दी गई थी। पहले खबरें आ रही थी कि वह बिहार भी आएंगे, मगर अबतक ऐसा कुछ हुआ नहीं है। 

चारा घोटाला मामले में जेल भेजे जाने के बाद 6 सितम्बर 2018 को उनको इलाज के लिए रांची रिम्स में शिफ्ट किया गया था और तब से लेकर वह लगातार रिम्स में इलाज करा थे। लालू को सबसे पहले रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, लालू यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, किडनी की बीमारी, किडनी में स्टोन, तनाव, थैलीसीमिया, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, कमज़ोर इम्युनिटी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आँख में दिक्कत, POST AVR 2014 ( ह्रदय से सम्बंधित ) जैसी समस्याओं से ग्रसित हैं।


Suggested News