बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING: जिस सीएम ने शराबबंदी लगायी, उन्ही की पार्टी का अरबपति शराब व्यापारी हुआ गिरफ्तार, लाखों की कैश व लग्जरी गाड़ी भी बरामद

BIG BREAKING: जिस सीएम ने शराबबंदी लगायी, उन्ही की पार्टी का अरबपति शराब व्यापारी हुआ गिरफ्तार, लाखों की कैश व लग्जरी गाड़ी भी बरामद

DESK: बड़ी खबर झारखंड से है, जहां जदयू के वरिष्ठ नेता विजय सिंह पटेल को उनके गिरोह के चार अन्य लोगों के साथ पलामू में गिरफ्तार कर लिया गया है। जदयू नेता के साथ पुलिस ने लाखों की कैश व लग्जरी गाड़ी भी बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार विजय सिंह पटेल जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बताया जा रहा है।

खबर के अनुसार विजय के साथ चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें रविरंजन सिंह, निवासी गया, सौरव विजय निवासी काजीमोहम्मदपुर, मुजफ्फरपुर, अजय कुमार निवासी काजीमोहम्मदपुर, मुजफ्फरपुर तथा शोभित कुमार निवासी भागलपुर बताया जा रहा है। इनके पास से दस हजार लीटर स्प्रिट, नौ लाख 30 हजार रुपये नगद, 12 मोबाइल फोन व हरियाणा नंबर की एक फॉर्चुनर गाडी भी बरामद की गयी है। 

मिली जानकारी के अनुसार विजय पर उत्तर बिहार के कई जिलों के साथ ही आरा व झारखंड में शराब संबंधी मामले दर्ज हैं। हाल ही में उसे स्प्रिट की बडी खेप के साथ पकडा गया था, जिसे वह झारखंड से स्कॉट कर के ला रहा था। हालांकि वह मद्यनिषेद्घ विभाग की टीम की नजरों से भागने में सफल रहा था। उसका पीरो में भी स्प्रिट का खेप बरामद किया गया था। पलामू में गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद पीरो पुलिस पलामू के लिए निकल गयी है। ज्ञात हो कि विजय हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडने की भी कोशिश में लगा था लेकिन उसे टिकट नहीं मिल सका था।


Suggested News