लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के बड़े नेता का एलान, चुनाव ना लड़ने के फैसले से आलाकमान को कराया अवगत .

MADHUBANI: 2024 में लोकसभा चुनाव होनी है। लेकिन चुनाव के पहले ही देश की सियासत में भूचाल मच गई है। एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विपक्षी एकता को जोड़ने की कोशिश कर रहे है। वहीं कई पार्टियों के नेता अपनी पार्टी को छोड़ दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में मधुबनी से कांग्रेस के लिए एक बूरी खबर सामने आ रही है। 

दरअसल, मधुबनी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने एलान कर दिया है कि वो अब भविष्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। जिसके लिए उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को  पत्र भी भेज दिया है।

बता दें कि, कांग्रेस नेता शकील अहमद ने आज मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि लोकसभा 2009 और 2014 चुनाव में मधुबनी सीट से हार के बाद कांग्रेस के अलावा 2019 चुनाव में इस सीट को लेने के लिए गठबंधन में कोई तैयार नहीं था। इससे 2019 चुनाव को लेकर आशान्वित था लेकिन यह सीट 2019 चुनाव में वीआईपी पार्टी को चली गई।  इससे मुझे दुख हुआ और मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इसके बाद मुझे पार्टी ने निलंबित कर दिया। वहीं उन्होंने कहा कि  अगर वो पार्टी में  नहीं रहेगें तो हो सकता है मधुबनी सीट गठबंधन में कांग्रेस को मिल जाए। साथ ही शकील अहमद ने कहा कि उनका समर्थन मधुबनी  सीट से गठबंधन के प्रत्याशी को रहेगा। 

Nsmch

 बताते चलें कि, शकील अहमद कांग्रेस के बहुत वरिष्ठ नेता हैं। वह बिहार में विधायक, मंत्री, और सांसद भी रह चुके हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार में मंत्री, कई राज्यों के प्रभारी और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।