बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजस्थान विधानसभा में हुआ बड़ा गड़बड़झाला, सीएम अशोक गहलोत को बजट भाषण पढ़ते हुए होना पड़ा शर्मसार

राजस्थान विधानसभा में हुआ बड़ा गड़बड़झाला, सीएम अशोक गहलोत को बजट भाषण पढ़ते हुए होना पड़ा शर्मसार

DESK. राजस्थान में शुक्रवार को बजट पेश किया जा रहा है। लेकिन, बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इतनी बड़ी गलती कर दी कि उन्हें सदन में शर्मसार होना पड़ा। यहां तक कि उनकी इस गलती के बाद स्पीकर को सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ गई। बजट पेश करते हुए अशोक गहलोत ने वर्ष 2023 के बदले एक साल पुराना बजट ही पेश करना शुरू कर दिया। उनकी इस गलती का सदन को तुरंत आभास हो गया। फिर क्या विपक्ष और क्या पक्ष दोनों ओर से इसे लेकर हंगामा होने लगा और शर्म से अशोक गहलोत का सिर सदन में झुक गया।

दरअसल, सीएम गहलोत जो बजट पढ़ रहे थे वो पुरानी कॉपी थी। गलती से सीएम अशोक गहलोत पिछले साल का बजट पढ़ने लगे थे। अशोक गहलोत ने बजट के केवल 3-4 पैराग्राफ ही पढ़े थे, तभी विधानसभा में जोर-जोर से हंगामा होने लगा। 

विधानसभा में मौदूज मौजूदा सरकार के मंत्री महेश जोशी ने गहतोल को रुकने के लिए बोला और बताया कि यह पिछले साल का बजट है जो गलती से आपके हाथ में पहुंचा हैं। मुख्यमंत्री ने सदन में कुछ समय दिया। जिसके बाद थोड़ी देर के लिए विधानसभा स्थगित की गयी।

आखिर सदम में गलत बजट कैसे पहुंचा। आखिर किन आधिकारियों से इतनी बड़ी चूक हो गयी। मुख्यमंत्री को बजट की गलत कॉपी किसने दी। फिलहाल विधानसभा की कार्रवाई आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है।


Suggested News