बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : डायन-पिसाची के आरोप में 4 महिलाओं को खौलते पानी में किया खड़ा, हालत गंभीर

बड़ी खबर : डायन-पिसाची के आरोप में 4 महिलाओं को खौलते पानी में किया खड़ा, हालत गंभीर

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एकबार फिर 3 महिलाओं को अंधविश्वास की शिकार हुई है। महिलाओं को डायन-पिसाची की आरोप लगाकर खौलते पानी में खड़ा किया गया है। जिससे तीनों गंभीर रुप से घायल है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि रांची के के अंगारा थाना क्षेत्र के बीसा गांव में डायन-पिशाची का आरोप में पंचायत के तुगलकी फरमान सुनाते हुए खौलते हुए पानी में ख़ड़ा होने का फरमान सुनाया। 

बताया जा रहा है कि पंचायत के फरमान के बाद 4 महिलाओं को खोलते हुए पानी में खड़ा कर दिया गया। जिसमें चारों महिलाएं गंभीर रुप से जल गई हैं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इधर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले को लेकर एक वार्ड पार्षद पति समते 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट  

Suggested News