बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की पीड़ित 8 लड़कियों की हो सकती है घर वापसी, गुरुवार को SC जारी कर सकता है आदेश

बड़ी खबर : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की पीड़ित 8 लड़कियों की हो सकती है घर वापसी, गुरुवार को SC जारी कर सकता है आदेश

NEWS4NATION DESK : मुज़फ्फरपुर शेल्टर होम में यातना की शिकार हुई लड़कियों में 8 को जल्द की बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ये 8 पीड़ित लड़कियों की घर वापसी हो सकती है और वे जल्द ही अपने परिजनों के बीच होगी। 

टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान यानी TISS ने सुप्रीम कोर्ट में 20 पीड़ित लड़कियों के पुर्नवास को लेकर अपनी रिपोर्ट दाखिल की है। TISS के रिपोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट 8 लड़किय़ों को उनके परिजनों के पास भेजे जाना का आदेश 12 सितंबर गुरुवार को जारी कर सकता है। .
 TISS रिपोर्ट के अनुसार 20 पीड़ित लड़कियों में से 8 को उनके घर भेजा जा सकता है। इस मामले मेंसुप्रीम कोर्ट ने चाइल्ड वेलफेयर कमिटी और बिहार सरकार कोगुरुवार को जवाब देने को कहा है। बिहार सरकार के जवाब के सुप्रीम कोर्ट इस संबंध में कोई आदेश जारी करेगा। 

बता दें कि बीते जुलाई में मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने TISS को आदेश दिया था कि वो बालिका गृह में यातना सह चुकी सभी 44 लड़कियों के पुनर्वास का प्लान तैयार करे, और चार हफ्ते में लड़कियों के पुनर्वास की रिपोर्ट कोर्ट को सौंपे। वहीं कोर्ट ने कोर्ट ने यह भी कहा था कि सभी लड़कियों के लिए अलग-अलग पुनर्वास का प्लान बनाया जाए।
 
गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में लड़कियों के साथ अमानवीय व्यवहार, अत्याचार और शारीरिक शोषण का पर्दाफाश TISS ने ही किया था।  TISS के रिपोर्ट में कहा गया था कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में बच्चियों को शारीरिक और मानसिक प्रताड़नाएं दी जाती है। यहां रहने वाली लड़कियों का जीवन नर्क से भी बदतर है। 

TISS की रिपोर्ट का खुलासा होते ही बिहार ही नहीं पूरे देश में हड़कंप मच गया था। जांच के दौरान इस मामले में कई राजनेताओं की की संलिप्तता भी सामने आई थी। मामला उजागर होने के बाद राज्य सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। 

Suggested News