बड़ी खबर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा, मचा हड़कंप

HAZARIBAGH : झारखंड के हजारीबाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया है। मामला सामने आने का बाद हड़कंप मचा हुआ है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि आज सुबह लोगों की नजर शहर के कुम्हारटोली स्थित गांधी स्मारक परिसर में अवस्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा खंडित प्रतिमा पर पड़ी।
लोगों ने देखा कि प्रतिमा को दो तीन-जगहों से तोड़ दिया गया था। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।
कुंदन की रिपोर्ट