बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : मोतिहारी में क्वारेंटाइन सेंटर के मजदूरों और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनो ओर से हुई पत्थरबाजी

बड़ी खबर : मोतिहारी में क्वारेंटाइन सेंटर के मजदूरों और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनो ओर से हुई पत्थरबाजी

MOTIHARI : प्रदेश के किसी न किसी जिले से हर रोज क्वारेंटाइन सेंटर पर हंगामा होने की खबर सामने आ रही है। 

ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले से सामने आया है। जहां ढाका प्रखंड के सिसवा मंगल गांव में बने क्वारेंटाइन सेंटर के मजदूरों और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि क्वारंटाइन सेन्टर से बाहर निकलने से ग्रामीणों द्वारा रोके जाने पर मजदूर नाराज हो गए। जिसके बाद दोनो ओर से लाठी डंडे और पत्थर चलने लगे। घटना में कई मजदूरों के घायल होने की सूचना है। 

घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। फिलहाल पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News