बड़ी खबर : लोहरदगा शहर में कर्फ्यू लागू, सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली पर हुआ था पथराव

NEWS4NATION DESK : अभी-अभी झारखंड के लोहरदगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मौके पर डीएम और एसपी कैंप कर रहे हैं। 

बता दें आज लोहरदगा में  सीएए के समर्थन में निकाली गई  रैली पर पथराव हुया था।   प्रशासन से अनुमति लेकर सीएए के समर्थन में रैली निकाली गई थी। 

 रैली एक रास्ते से गुजर रही थी उसी दौरान सड़क के आसपास के मकानों के छतों से पथराव किया गया था।  घटना में कुछ लोगों  घायल हुए थे। 

Nsmch
NIHER

घटना की  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच  घायलों को अस्पताल पहुंचाई थी। वहीं इलाके में फंसे लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाई थी। घटना के बाद से शहर में तनाव व्याप्त हो गया है। 

कुंदन की रिपोर्ट