बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : सुबह-सुबह 35 मौतों से दहली दिल्ली, अनाज मंडी में लगी आग का जिम्मेवार कौन ?

बड़ी खबर : सुबह-सुबह 35 मौतों से दहली दिल्ली, अनाज मंडी में लगी आग का जिम्मेवार कौन ?

NEWS4NATION DESK : अभी-अभी राष्ट्रीय राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां झांसी रोड पर अनाज मंडी के तीन कारखानों में लगी आग में  लोगों की मौत की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार अबतक 35 लोगों की मौत  हो गई है। वहीं अब भी अंदर दर्जनों लोगों फंसे हुए है, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।  

राजधानी दिल्ली के रानी झांसी रोड पर रविवार सुबह अनाज मंडी में भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और बिना किसी देरी के आग को काबू में करने की कोशिश शुरू की।  

जानकारी के मुताबिक अनाज मंडी में एक इमारत में आग लगी। आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां पहुंची।  हालांकि देखते ही देखते आग बढ़ती ही चली गई। घटना के बाद घायल लोगों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया।  वहीं अस्पताल की ओर से 10 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। जिसकी संख्या बढ़कर अब 35 हो गई है।  इस आग में अभी तक कई लोगों को बचाया जा चुका है।  साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल है।

इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि जहां सैकड़ो लोग काम करते है। वहां इतनी भयंकर आग आखिर लगी कैसै। क्या कारखाने के अंदर आग लगने की स्थिति में उससे बचाव के कोई साधन नहीं थे। इतनी बड़ी घटना का आखिरकार जिम्मेवार कौन है। 

Suggested News