बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बकरी चराने के विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग, एक को लगी गोली, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

बड़ी खबर : बकरी चराने के विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग, एक को लगी गोली, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Bettiah : पश्चिम चंपारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बकरी चराने के विवाद में दो गटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। घटना में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है। घटना के बाद चार थानों की पुलिस समते एसडीएम मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटे है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले योगापट्टी थाना क्षेत्र के  पीपर पाती गांव में  बकरी चराने को लेकर  दो गुट आपस में भिड़ गये। बकझक के शुरु हुआ मामला धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। वहीं घटना के दौरान फायरिंग भी की गई। 

बताया जा रहा है कि घटना में जहां फैयाज आलम नामक एक व्यक्ति को गोली लगी है। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल है।  

इधर घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पंकज कुमार रावत सहित योगापट्टी पुलिस, नवलपुर पुलिस, शनिचरी पुलिस, लौरिया पुलिस सहित आधे दर्जन थानों की पुलिस और  बेतिया एसडीएम विद्यानंद नाथ पासवान मौके पर पहुंचे मामले की जांच में जुटे है। 

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News