बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मिड-डे-मील रसोइयों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ही मानदेय में होगी बढ़ोतरी

मिड-डे-मील रसोइयों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ही मानदेय में होगी बढ़ोतरी

PATNA : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत रसोईयों को बहुत जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। तकरीबन ढाई लाख रसोइयों का मानदेय जल्द ही बढ़ सकता है। शिक्षा विभाग ने मध्याह्न भोजन बनाने वाले रसोइयों के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। अब मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति के लिए जाएगा। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रसोइयों के मासिक मानेदय में 200 से 250 तक वृद्धि हो सकती है। फिलहाल राज्य के करीब सभी प्रारंभिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का वितरण हो रहा है। 71 हजार 500 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में करीब पौने दो करोड़ बच्चों के लिए दो लाख 48 हजार रसोइया भोजन बनाने के काम में जुटे हैं। इन्हें फिलहाल 11 माह के लिए 1250 रुपए मासिक मिलता है। मानदेय में वृद्धि के बाद यह राशि करीब डेढ़ हजार हो जाएगी। 

बता दें कि मानदेय वृद्धि को लेकर राज्यभर के रसाइया 7 जनवरी से ही आंदोलनरत हैं। उनकी हड़ताल से कई जगह मध्याह्न भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। 

Suggested News