बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : 6 सितंबर को जदयू की पहली चुनावी रैली, प्रदेश के एक लाख लोगों से सीधे जुड़ेंगे सीएम नीतीश कुमार

बड़ी खबर : 6 सितंबर को जदयू की पहली चुनावी रैली, प्रदेश के एक लाख लोगों से सीधे जुड़ेंगे सीएम नीतीश कुमार

पटना : प्रदेश की सत्तासीन बीजेपी-जदयू की ओर से चुनाव की पुरजोर तैयारी शुरु हो गई है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जदयू 6 सितंबर के अपने चुनावी रैली की शुरुआत करने जा रहा है। 

इस बात की जानकारी देते हुए प्रदेश के मंत्री संजय झा और अशोक चौधरी ने बताया कि पार्टी 6 सितंबर को अपनी पहली रैली की शुरुआत करेगी। इस पहली रैली को सीएम नीतीश कुमार जदयू लाइव के नाम एप्प के जरिये संबोधित करेंगे। 


अशोक चौधरी ने बताया कि जदयू लाइव एप्प का 2 सितंबर को सीएम नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे। वहीं 6 सितंबर को इस एप्प के माध्यम से पहली रैली को संबोधित करेगें। इस दौरान  मुख्यमंत्री सीधे प्रदेश के एक लाख लोगों से जुडेंगे।  

बता दें विपक्ष के तमाम विरोध के बावजूद चुनाव आयोग ने बिहार विधान सभा चुनाव समय पर ही कराये जाने के संकेत दिये है। इसे लेकर चुनाव आयोग द्वारा पिछले दिनों गाइडलाइन भी जारी किया गया था। 

वहीं चुनाव आयोग के इस संकेत के बाद प्रदेश के सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुट गये है। वहीं नेताओं की ओर से दल-बदल का सिलसिला भी जारी है। 

Suggested News