बड़ी खबर : जदयू छात्र नेता कन्हैया कौशिक का हत्यारोपी कुश शर्मा दिल्ली से गिरफ्तार

Patna : अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। जदयू छात्र नेता व एनएन कॉलेज पटना छात्रसंघ के अघ्यक्ष कन्हैया कौशिक के हत्यारोपी कुश शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिल रही जानकारी के अनुसार कुश शर्मा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।
बता दें 11 मार्च होली के दिन रात करीब 8 बजे छात्र जदयू के उपाध्यक्ष कन्हैया कौशिक और उसके दोस्त चंदन कुमार को गोली मार दी गई थी। घटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के महेश नगर रोड नं. 5 में घटी थी। मौके पर मौजूद छात्रों ने गंभीर रूप से घायल कन्हैया और चंदन को बाइक से अस्पताल पहुंचाया था। जहां इलाज के दौरान कन्हैया की मौत हो गई थी।
घटना के पीछे पोस्ट में फोटो नहीं छपने के विवाद में घटना को अंजाम दिये जाने की बात सामने आई थी। कन्हैया के साथियों ने आरोप लगाया था कि कुश शर्मा ने पोस्टर में उसका फोटो नहीं छपने से नाराज था और उसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना के बाद से कुश शर्मा फरार चल रहा था।